नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम घाटी में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को खुन के आंसू रुलाएं है। यह आतंकी घटना एक भयावह थी। इस दुखद घटना के बीच बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होने देशवासियों से एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की अपील की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कश्मीर को डर की नहीं, बल्कि प्यार और पर्यटन की जरूरत है।
सुनील शेट्टी ने कही ये बात
मुंबई में एक पुरस्कार समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत में सुनील शेट्टी ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी अगली छुट्टियां कश्मीर में बिताएं। उन्होंने कहा, “हमें एक भारतीय के तौर पर सिर्फ एक काम करना है। हम सब यह फैसला लें कि हमारी अगली छुट्टियां सिर्फ और सिर्फ कश्मीर में होंगी। हमें आतंवादियों को दिखाना है कि हम डरने वालों में से नहीं है, और सचमुच हमें कोई डर नहीं है।
सुनील ने देशवासियों से की ये अपील
सुनील ने देशवासियों से एकता बनाएं रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, “इस वक्त हमें एकता दिखानी होगी। जो लोग खौफ और नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके जाल में फंसे बिना हमें यह दिखाना है कि कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमेशा हमारा रहेगा।” उन्होंने आगे कहा कि हम सब को मिल-जुल कर इस चुनौती का सामना करना होगा।
22 अप्रैल को हुआ था आंतकी हमला
बता दें कि, हाल ही में 22 अप्रैल शुक्रवार को हलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 25 पर्यटकों ने जान गंवाई है, जबकि कई अन्य घायल हुए। इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें सुरक्षा स्थिति पर चर्चा हुई और कूटनीति के तहत कई फैसले लिए। भारत सरकार आतंकियों को करारा जवाब देने की तैयार में है।





