back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मलाइका अरोड़ा के नए टैटू ने लूटी लाइमलाइट, एक्‍ट्रेस की जिंदगी से जुड़ा है इसका मतलब

मलाइका अपने नए टैटू की वजह से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस टैटू पर यूजर्स जहां जमकर मजे ले रहे हैं, तो कुछ उन्हें अटेंशन सीकर तक कह रहे हैं।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा हमेशा कुछ ऐसा अलग करती हैं, जिससे वे सुर्खियाें में आ जाती है। कभी फैशन को लेकर तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट लूटती रहती हैं। इस बार मलाइका अपने नए टैटू की वजह से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस टैटू पर यूजर्स जहां जमकर मजे ले रहे हैं, तो कुछ उन्हें अटेंशन सीकर तक कह रहे हैं, इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने उनके टैटू की तारीफ भी की है। आइये जानते हैं क्‍या खास है इस टैटू में 

ये टैटू उनकी लाइफ में कुछ एड कर रहा है

गौरतलब है कि मलाइका हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां पर उनके नए टैटू ने सबकी अटेंशन अपनी तरफ खींची है। मलाइका ने अपने नए टैटू के बारे में इस टैटू का मतलब भी बताया है। ये टैटू उनकी लाइफ में कुछ एड कर रहा है। मलाइका ने खास बातचीत में कहा कि मेरे लिए टैटू जिंदगी के खास प्वाइंट पर आए हैं, मैं इसे ऐसे ही नहीं बनवाती हूं। इसका पर्सनल मीनिंग है। 

टैटू में क्या है स्पेशल

दरअसल Malaika Arora रैंप वॉक के लिए ब्लैक टाइट फिट ड्रेस में दिखींं, जिसमें उनके कर्व्स जमकर फ्लॉन्ट हो रहे हैं। हालांकि इस दौरान लोगों की निगाहें उनके टैटू पर अटकीं जो वे खुद अपने बाजू पर दिखाती हुई नजर आईं। हालांकि इसे देखने के बाद लोग ढूंढने लगे कि क्या इसका कनेक्शन अर्जुन कपूर से तो नहीं है। आपको बता दे कि इस टैटू में मलाइका अरोड़ा ने Sabr Shukr लिखा है जो एक अरबी मुहावरा है और इसका अर्थ धेर्य और ग्रेटीट्यूड है। मलाइका ने कहा कि यह शब्द मेरे साथ जब से है, जब मैं ये सोचती हूं कि मैं पिछले साल की तुलना में मैं आज कहां हूं। 

2024 मलाइका के लिए रहा मुश्किल भरा 

बता दें कि साल 2024 मलाइका के लिए बहुत मुश्किलों से भरा रहा था। इसी साल उनके पिता अनिल मेहता ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। वहीं दूसरी तरफ उनका अर्जुन कपूर से ब्रेकअप भी हुआ था। पिता के निधन के बाद अर्जुन कपूर मलाइका के साथ खड़े रहे थे। 

टेटू शौ ऑफ़ करने का तरीका

मलाइका के इस टैटू को देखने के बाद यूजर्स ने जमकर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि अटेंशन सीकर, दूसरे ने कहा मैं नोटिस क्या करूं। एक यूजर ने कहा नोटिस क्या करना वह खुद दिखा रही है तो एक ने लिखा सिर्फ अपना इंपॉर्टेंस चाहती है। वहीं एक अन्‍य ने कहा कि टेटू शौ ऑफ़ करने का तरीका है। हालांकि यूजर्स अर्जुन कपूर को लेकर भी बातें बनाने लगे।

मलाइका का वर्कफ्रंट

मलाइका इन दिनों रेमो डिसूजा के साथ रियलिटी शो को जज कर रही हैं। मलाइका अपने डांस की वजह से फेमस हैं और उन्हें इस वजह से काफी पसंद किया जाता है। साथ ही शो में वो एक ग्लैमर भी एड करती हैं। वे कई रियलिटी शोज को जज कर चुकी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵