back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘महावतार नरसिम्हा’ फिल्म दे रही ‘सैयारा’ को टक्कर, चौथे दिन किया जबरदस्त कलेक्शन

विष्णु भगवान के अवतार में सिनेमा घरों में आई फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' लगातार छाई हुई है। दर्शक इस फिल्म को देखने के बाद इसकी काफी बढ़ाई कर रहे हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है अब तक फिल्में काफी अच्छा कलेक्शन कर लिया है इस फिल्म से अहान पांडे और अनित ने डेब्यू किया है।सैयारा के सामने कोई फिल्म टिक नहीं पा रही है मगर अब फिल्म महावतार नरसिम्हा आई है जो इस आंधी को पार करते हुए शानदार कमाई कर रही है। और अब तक इस फिल्म ने शानदार कलेक्शन कर लिया है।

सैयारा कलेक्शन 

फिल्म ‘सैयारा’ ने पहले ही दिन से जबरदस्त कलेक्शन करना शुरू कर दिया था तो वहीं अब फिल्म को 11 दिन हो चुका है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का कलेक्शन पार लिया है। फिल्म की रफ्तार अगर ऐसी ही बढ़ती रही तो आने वाले इस वीकेंड में फिल्म 300 करोड़ भी पार कर सकती है। 

फिल्म महावतार नरसिम्हा

‘महावतार नरसिम्हा’ एक कन्नड़ एनिमेटेड फिल्म है। जिसका नाम महावतार नरसिम्हा है। महावतार नरसिम्हा लिमिटेड थिएटर में ही रिलीज हुई है लेकिन इसे देखने के लिए लोगों की लाइन लग गई है। इतना ही नहीं लोग इसे देखने के लिए थिएटर के बाहर चप्पल तक उतारकर जा रहे हैं। इसके कुछ सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोस भी वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग स्क्रीन की काफी ज्यादा बधाई करते हुए इस फिल्म को काफी अच्छा बता रहे हैं विष्णु भगवान के अवतार में सामने आई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है। 

महावतार नरसिम्हा कलेक्शन 

फिल्म ने 25 जुलाई को थिएटर्स में दस्तक दी थी और इन चार दिनों में ही इसने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। साल 2005 में आई फिल्म ‘हनुमान’ को पीछे छोड़ते हुए ये अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय एनिमेटेड फिल्म बन गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट महज 4 करोड़ था और इसने अभी तक बजट से 5 गुना ज्यादा कमाई कर ली है. फिल्म ने सैक्निल्क पर अपडेटेट अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर 22.00 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही है। लेकिन क्या आप भी इसकी डेट को लेकर कन्फूस हो रहे हैं तब चलिए...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...