back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kajol Birthday: रंग-रूप को लेकर किया गया ट्रोल, कहते थे डार्क और मोटी, जानिए अभिनेत्री का बॉलीवुड सफर

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस काजोल 5 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक सफल अभिनेत्री बनने के लिए काजोल ने अपनी शुरूआती करियर में काफी स्‍ट्रगल किया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री काजोल आज यानी 5 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं। काजोल दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग और चार्म से लोगों का दिल जीतती आ रही हैं। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली काजोल की मां तनुजा भी मशहूर अभिनेत्री रही हैं, जबकि पिता शोमू मुखर्जी एक निर्देशक थे। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी सुपरहिट फिल्मों की स्टार काजोल को अपने करियर की शुरुआत में रंग और लुक्स को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी। 

डार्क और मोटी कहकर किया गया ट्रोल

काजोल ने एक पुराने इंटरव्यू में बेबाकी से बताया था कि अपने करियर की शुरुआत में उन्हें स्किन टोन और लुक्स को लेकर ताने सुनने पड़े। उन्हें डार्क, मोटी और हमेशा चश्मा पहनने वाली लड़की कहकर ट्रोल किया जाता था। लेकिन इन बातों ने कभी भी उनके आत्मविश्वास को पूरी तरह तोड़ा नहीं।

काजोल ने कहा था, “मुझे फर्क नहीं पड़ता था, क्योंकि मुझे पता था कि मैं कूल, स्मार्ट और बाकियों से बेहतर हूं।” उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने एक समय के बाद शीशे में खुद को देखकर यह कहना शुरू किया “मैं अच्छी दिखती हूं।” काजोल का मानना है कि आत्मविश्वास सबसे बड़ी खूबसूरती है। उन्‍होंने कहा कि “जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते, तब तक उसे फेक कीजिए… और धीरे-धीरे वही आपका सच बन जाता है।”

क्या काजोल ने लिया स्किन व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट? 

काजोल की स्किन टोन में बदलाव को लेकर कुछ समय पहले स्किन व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट की अटकलें लगाई गई थीं। हालांकि, काजोल ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया था। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, काजोल ने साफ कहा था कि उन्होंने कोई ट्रीटमेंट नहीं लिया है। उन्होंने बताया, “मैंने अपनी जिंदगी के 10 साल धूप में शूटिंग करते हुए बिताए हैं, जिससे मेरी स्किन टैन हो गई थी। लेकिन जब मैंने आउटडोर शूटिंग कम कर दी और ज्यादातर वक्त घर पर बिताया, तो मेरी टैनिंग अपने आप खत्म हो गई।” 

काजोल ने इन फिल्मों में किया दमदार रोल

 

काजोल ने 1992 में फिल्म ‘बेखुदी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। शुरुआती फिल्मों से ही उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया और जल्द ही इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। उन्होंने कई सुपरहिट और यादगार फिल्मों में काम किया है, जिनमें शामिल हैं: – बाजीगर, ये दिल्लगी, करण अर्जुन, हलचल, गुप्त, इश्क, प्यार किया तो डरना क्या, दुश्मन, होते-होते प्यार हो गया, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, गुंडाराज, देवी, दिलवाले और कई अन्य। हर फिल्म में उन्होंने अपने अलग अंदाज और अभिनय से दर्शकों दिल जीता और एक अलग छाप छोड़ी।

Advertisementspot_img

Also Read:

वैलेंटाइन डे 2026: बॉलीवुड स्टार्स ने मनाया प्यार, अजय-काजोल से लेकर सोहा-कुणाल तक रोमांस की झलक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वैलेंटाइन डे 2026 पर बॉलीवुड में प्यार का जश्न देखने को मिला। फिल्मी सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने...
spot_img

Latest Stories

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵