back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विक्की जैन की सलामत वापसी पर पत्नी अंकिता ने की बुरी नज़र से बचने की पूजा, उतारी आरती

सड़क हादसे में घायल विक्की जैन के घर लौटने पर पत्नी अंकिता लोखंडे ने पारंपरिक पूजा कर उनका स्वागत किया, उन्होंने सोशल मीडिया और व्लॉग के ज़रिए अपनी भावनाएं साझा की।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । टेलीविजन और बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने पति विक्की जैन को लेकर खासा भावुक नजर आ रही हैं। हाल ही में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए विक्की जैन अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जैसे ही घर पहुंचे, अंकिता ने उनका परंपरागत तरीके से स्वागत किया और बुरी नज़र से बचाने के लिए विशेष पूजा-पाठ किया।

अस्पताल में हुए थे भर्ती, हाथ में लगे थे 45 टांके

जानकारी के मुताबिक, विक्की जैन को एक सड़क दुर्घटना में चोट आई थी। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके दाहिने हाथ में कांच के टुकड़े घुस गए थे। डॉक्टर्स ने उन्हें 45 टांके लगाए और हाथ की रीबिल्डिंग सर्जरी की गई। यह खबर सामने आते ही उनके चाहने वालों में चिंता की लहर दौड़ गई थी।

व्लॉग में दिखाया भावनात्मक सफर

अंकिता लोखंडे ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने यूट्यूब व्लॉग के ज़रिए फैंस के साथ साझा किया। वीडियो में वे अस्पताल में विक्की के लिए खुद चाय बनाते हुए नजर आती हैं। डिस्चार्ज के बाद घर लौटने पर उन्होंने विक्की के लिए ‘नज़र उतारने’ की परंपरागत रस्म निभाई। इस दौरान अंकिता हल्के हरे रंग के सूट में सिर पर दुपट्टा लिए हाथ में पूजा की थाली पकड़े नजर आईं, वहीं विक्की सफेद शर्ट और काली पैंट में घर के दरवाजे पर खड़े दिखाई दिए।

अब वह ठीक हैं, यही सबसे बड़ी राहत है अंकिता

व्लॉग में अंकिता कहती हैं, हमारी ज़िंदगी में एक छोटा सा हादसा हुआ, जो विक्की के साथ हुआ। उसकी सर्जरी हुई है। अब वह ठीक है, यही सबसे बड़ी राहत है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। जब अंकिता ने विक्की से पूछा कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, अभी मैं फिट और ठीक नहीं हूं, लेकिन धीरे-धीरे सब बेहतर होगा। सफर लंबा है, लेकिन तुम साथ हो।”

सोशल मीडिया पर छलका प्यार, वायरल हुआ पोस्ट

विक्की के अस्पताल से लौटने के बाद अंकिता ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, तुम हमेशा मेरे साथ रहे हो, मुझे सुरक्षित महसूस करवाते हो… प्यार हर तूफ़ान को हल्का बना सकता है। जल्द ठीक हो जाओ मेरे हमसफ़र। उन्होंने यह भी लिखा कि वे हर मुश्किल, हर तूफान का साथ मिलकर सामना करेंगे।

फैंस से मांगी दुआएं

अंकिता ने अपने चाहने वालों से विक्की के जल्द ठीक होने के लिए दुआएं मांगी हैं। उन्होंने कहा कि यह दौर भले ही कठिन था, लेकिन प्यार और विश्वास की बदौलत हर जंग जीती जा सकती है। AnVi यह नाम अब सिर्फ एक हैशटैग नहीं, बल्कि एक मिसाल बन चुका है एक सच्चे रिश्ते की, जो हर तूफ़ान में साथ खड़ा रहता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵