back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Naseeruddin Shah Birthday: फिल्‍म और स्‍पर्श ने दी नई उंचाई, क्‍या आप जानते है कहा तक पढ़ें-लिखे है एक्‍टर

अभिनय का ये दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पढ़ाई लिखाई के मामले में भी किसी से कम नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं नसीरुद्दीन शाह के शिक्षण योग्‍याता के बारे में...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । देश से लेकर विदेशों तक अपना परचम लहराने वाले अभिनेता नसीरुद्दीन शाह फिल्म जगत के बहुत महान अभिनेता में से एक है। पार और स्पर्श जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले एक्टर नसीरुद्दीन शाह का नाम फिल्मी दुनिया के बहुत ही दिग्गज कलाकारों की लिस्ट में गिना जाता है। 

फिल्मी इंडस्ट्री में अनका अलग ही नाम है। अपनी शानदार एक्टिंग की जादुई से लोग उनके दीवाने हैं। नसीरुद्दीन शाह ने अपने दमदार अभिनय का परचम देश-दुनिया में लहराया है। एक्‍टर ने अपने करियर में हर तरह के किरदार निभाए। 

नसीरुद्दीन शाह किरदार को जीने की कला से बहुत अच्छी तरह से वाकिफ हैं। उन्होंने जो किरदार किया उसे अमर कर दिया। अभिनय का ये दिग्गज पढ़ाई लिखाई के मामले में भी किसी से कम नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं नसीरुद्दीन शाह के शिक्षण योग्‍याता के बारे में…

नसीरुद्दीन शाह की स्कूलिंग

नसीरुद्दीन शाह के परिवार ने उनका स्‍कूलिंग दाखिला सबसे पहले अजमेर के सेंट St. Anselm’s स्कूल में करवाया। वहां कुछ वक्त पढ़ने के बाद उनका एडमिशन नैनीताल के मशहूर सेंट जोजफ कॉलेज (St Joseph’s College) में करा दिया गया। नसीरुद्दीन शाह पढ़ाई के साथ काफी होशियार छात्र थे। इसके साथ नसीरुद्दीन शाह ने अलीगढ़ के मिन्टो सर्किल से भी पढ़ाई की है।

मैट्रिक की पढ़ाई पूरी करने बाद हायर एजुकेशन

एक्‍टर ने अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद हायर एजुकेशन के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का रुख किया। इस यूनिवर्सिटी से उन्होंने आर्ट्स में ग्रेजुएशन पूरा किया। ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद नसीर को इस बात का एहसास हो गया था कि उन्हें अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाना है। 

अपने अवसर के तलाश में मुंबई पहुंचे

वही, फिर क्‍या था एक्टिंग की बारीकियां सीखने के लिये उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में प्रवेश लिया। वहां से उन्होंने अभिनय की तमाम कलाओं का ज्ञान प्राप्‍त किया। इसके बाद नसीरुद्दीन शाह अपने कॅरियर के तलाश में माया नगरी मुंबई पहुंच गए। 

अपनी एक्टिंग से जीते कई अवॉर्ड्स

नसीरुद्दीन शाह ने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर कई अवॉर्ड्स जीते। उनको फिल्म स्पर्श (Sparsh), पार (Paar) और इकबाल (Iqbal) के लिये राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार (National Film Award) से सम्‍मानित किया गया। इसके साथ फिल्म मासूम (Masoom), चक्र (Chakra) और आक्रोश (Aakrosh) के लिये उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट एक्टर के अवार्ड नवाजा गया। 

पदम श्री और पदम भूषण के अवार्ड से नवाजा 

इसके अलावा, उन्हें साल 2000 में संगीत नाटक अकादमी के अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही उन्हें भारत सरकार ने पदम श्री और पदम भूषण के अवार्ड से नवाजा है। वो आज भी फिल्मों में सक्रिय है। फिलहाल वो अपने अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में व्‍यस्‍त है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵