नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘कल्कि AD’ में सुमति गर्भवती महिला का किरदार निभाया है। एक्ट्रेस ने जहां एक तरफ फिल्म में दर्शकों की वाहवाही लूटी है वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर फैंस की तारीफ बटोर रही हैं। असल जिंदगी में भी दीपिका पादुकोण अपनी प्रेगनेंसी को काफी एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। खास बात तो यह है कि दीपिका का वर्कआउट देखकर हर कोई हैरान है। वह प्रेगनेंसी के सातवें महीने में खतरनाक योग करती नजर आ रही हैं।
सेल्फ केयर करती दिखीं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की प्रेगनेंसी का सातवां महीना चल रहा है। इस दौरान वह अपना खास ख्याल रख रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी सेल्फ केयर मंथ को इंजॉय कर रही हैं। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि किस तरह से दीपिका अपनी प्रेगनेंसी के सातवें महीने में खतरनाक योग कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने पैरों को ऊपर किया हुआ है और पीठ के बल लेटी हुई हैं। इस तरह से एक्ट्रेस का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है।
एक्ट्रेस ने बताया योग का फायदा
दीपिका पादुकोण ने योग करने के साथ-साथ इसके फायदे के बारे में भी बताया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ‘ये सेल्फकेयर मंथ है, लेकिन हम सेल्फ केयर मंथ क्यों मनाएं, जब आप हर दिन आत्म-देखभाल के सरल कार्य कर सकते हैं।’ एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मुझे वर्कआउट पसंद है मैं अच्छा दिखने के लिए नहीं बल्कि फिट महसूस करने के लिए वर्कआउट करती हूं।’ एक्टर रणवीर सिंह ने दीपिका के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘ये जादू की तरह काम करता है।’ रणवीर सिंह भी पत्नी दीपिका का खास ख्याल रखते हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का वर्क फ्रंट
दीपिका पादुकोण हाल ही में आई फिल्म ‘कल्कि AD’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने अपने किरदार को बखूबी निभाया। इसके बाद दर्शकों से काफी तारीफ भी मिली। अब एक्ट्रेस रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाली हैं। रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह अपनी मस्तानी दीपिका पादुकोण के साथ ‘सिंघन अगेन’ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा एक्टर फिल्म ‘डॉन 3’ में भी नजर आने वाले हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in





