नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की तैयारी पूरी हो चुकी है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यह कपल जल्द ही शादी कर लेगा। वहीं हाल ही में इंटरव्यू में सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने साझा किया कि वो शादी में शामिल होंगे और अपनी बेटी को प्यार और आशीर्वाद देंगे।
शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी की शादी में शामिल होने को लेकर अपनी बात रखी है। अनुभवी एक्टर और शत्रुघ्न सिन्हा ने शादी में शामिल नहीं होने की खबरों को खारिज कर दिया। इन खबरों में कहा जा रहा था कि वो सोनाक्षी की शादी से नाराज़ हैं और शादी में शामिल नहीं होंगे।
शत्रुघ्न सिन्हा ने बातचीत में किया खुलासा
शत्रुघ्न सिन्हा बातचीत में कहा कि “जल्द ही वे शादी करने वाले कपल के साथ शामिल होने वाले हैं। उन्होंने आगे बताया कि मुझे बताया, ये किसकी लाइफ है। यह मेरी बेटी सोनाक्षी की जिंदगी है जिसके ऊपर मुझके ऊपर काफी गर्व है। मैं उनसे काफी प्यार करता हूं। मैं निश्चित रूप से शादी में मौजूद हो जाऊंगा। मुझे ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए।”
शत्रुघ्न सिन्हा ने की बेटी की तारीफ
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे बताया कि “Sonakshi Sinha की खुशी उनके लिए काफी बड़ी प्राथमिकता है। वहीं उनकी बेटी भी अपनी पिता के लिए वहीं सोचती हैं। उन्होंने आगे कहा कि सोनाक्षी को अपना साथी चुनने और स्वतंत्र तरह से शादी करने का पूरा अधिकार है। मैं अभी मुंबई में हूं, मैं उनकी ताकत बनकर खड़ा हुआ हूं। बल्कि उनका असल कवच के रूप में भी तैयार हूं। सोनाक्षी और जहीर को एक साथ ही जीवन गुजारना है। वह दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं”।
फेक न्यूज पर उन्होंने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि “जो लोग फर्जी खबरें सामने ला रहे हैं, वो इस अवसर पर काफी निराश लग रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं उनको डाॅयलाग से सावधान करना चाहूंगा। खामोश इससे तुमको कोई लेना देना नहीं है। तुम अपने काम से काम रखो। जहीर और सोनाक्षी की शादी 23 जून को होगी”।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




