back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Birthday Special: गिनीज बुक में दर्ज है कुमार सानू का नाम, आप आज भी इन गानों को गुनगुनाते होंगे

Kumar Sanu Birthday: मेलोडी के बादशाह कुमार सानू का आज जन्मदिन है। कुमारने हिंदी, मराठी, भोजपुरी, गुजराती, मणिपुरी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, तमिल, पंजाबी, अंग्रेजी, बांग्ला भाषाओं में गाने गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मेलोडी के बादशाह कुमार सानू का आज जन्मदिन है। कुमार हिंदी फिल्मों में लाखों गाने गा चुके हैं। इन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, भोजपुरी, गुजराती, मणिपुरी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, तमिल, पंजाबी, अंग्रेजी, बांग्ला भाषाओं में गाने गए हैं। 2009 में कुमार सानू को पद्म श्री से सम्मानित हो चुके हैं। 1986 में कुमार ने शिबली सादिक के डायरेक्शन में बनी बांग्लादेशी फिल्म तिन कन्या में भी गाया था।

एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने पर गिनीज बुक में नाम

कुमार सानू का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। इन्होंने एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड किए है। इनके गाने-अब तेरे बिन जी लेंगे हम, मेरा दिल भी कितना पागल है, तुम्हें अपना बनाने की कसम खाई है, सोचेंगे तुम्हें प्यार करें की नहीं… आज भी लोग पसंद करते हैं।

कुमार के मशहूर गाने:-

मेरा दिल भी कितना पागल है, फिल्म साजन का गाना- मेरा दिल भी कितना पागल है। यह गाना आज भी लोग गुनगुनाते हैं। गाना सबसे सुपरहिट गाना रहा है। आप इस गाने को रोमांटिक प्ले लिस्ट में एड कर सकते हैं।

एक लड़की को देखा तो…

अनिल कपूर की फिल्म 1942 अ लव स्टोरी का गाना- एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा… आज भी इतना फेमस है की इसके रीमेक एल्बम सांग आ रहे हैं। जावेद अख्तर ने गाने के बोल लिखे और म्यूजिक दिया है। गाने को आज भी सुनकर सुकून मिलता है।

‘आशिकी’ का गाना धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना…

फिल्म आशिकी का जिक्र होने पर ‘धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में’ आना गाने की बात जरूर होती है। इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट थे। इसके बाद कुमार सानू सुपरहिट सिंगर की लिस्ट में जुड़े। कुमार ने यह गाना अनुराधा पोड़वाल के साथ गाया था।

तुझे न देखु तो चैन मुझे….

कुमार का हिट गाना तुझे न देखु तो चैन मुझे आता नहीं है… 1993 में जब से रिलीज और अब तक यह लोगों का फेवरेट है। इसे कुमार सानू ने अलका याग्निक के साथ गाया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मी में रहना है फिट, तो फॉलो करें ये असरदार ट्रिक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मार्च महीने के अंत तक गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵