back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Year Ender 2025: इस साल रिलीज हुए कई सीक्वल्स, अजय देवगन से लेकर आमिर खान तक की फिल्मों ने मरी बाजी

साल 2025 में बॉलीवुड के 12 सीक्वल रिलीज हुए, लेकिन सिर्फ रेड 2 और सितारे जमीन पर ही हिट हुईं वॉर 2 से बागी 4 तक कई बड़े प्रोजेक्ट फ्लॉप साबित हुए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के लिए वर्ष 2025 को ‘सीक्वेल्स का महाकुंभ’ कहना गलत नहीं होगा। इस साल अजय देवगन, आमिर खान, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन जैसे बड़े सितारों की पिछली हिट फिल्मों के कुल 12 सीक्वल सिनेमाघरों में उतरे। मनोरंजन जगत के लिए यह साल भले ही उतार-चढ़ाव भरा रहा हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बताते हैं कि दर्शकों ने फ्रैंचाइजी पर आँख बंद करके भरोसा नहीं किया। 12 में से केवल दो फिल्में ही हिट की श्रेणी में अपनी जगह बना पाईं, जबकि फ्लॉप फिल्मों की सूची बेहद लंबी रही।

 केवल दो फिल्मों ने किया कमाल: ‘रेड 2’ और ‘सितारे जमीन पर’

इस भीड़ में अजय देवगन और आमिर खान ही अपनी पिछली सफलता को दोहरा पाए।

रेड 2 अजय देवगन ₹179.30 करोड़ हिट

सितारे जमीन पर आमिर खान ₹166.58 करोड़ हिट

आमिर खान ने ‘सितारे जमीन पर’ से तीन साल बाद वापसी की और दर्शकों का दिल जीत लिया। ‘रेड 2’ को भी दर्शकों का ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

 फेल हुए बड़े दांव: ‘वॉर 2’ समेत 7 फिल्में फ्लॉप

सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म वॉर 2 भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। 244.29 करोड़ का बड़ा कलेक्शन करने के बावजूद इसे फ्लॉप माना गया, क्योंकि इसका बजट और अपेक्षाएं आसमान छू रही थीं।

फ्लॉप और महाफ्लॉप (7 फिल्में)

वॉर 2-ऋतिक रोशन ₹244.29 करोड़ फ्लॉप

दे दे प्यार दे 2-अजय देवगन ₹89.51 करोड़ फ्लॉप

बागी 4-टाइगर श्रॉफ ₹67.07 करोड़ फ्लॉप

सन ऑफ सरदार 2-अजय देवगन ₹47.15 करोड़ फ्लॉप

धड़क 2-तृप्ति डिमरी, सिद्धांत चतुर्वेदी ₹24.24 करोड़ फ्लॉप

मस्ती 4-रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय ₹14.95 करोड़ फ्लॉप

अंदाज 2 -चंद लाख-महाफ्लॉप 

एवरेज का रहा हाल (3 फिल्में)

अक्षय कुमार की दो बड़ी फिल्में और एक कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘एवरेज’ कमाई तक सिमट कर रह गई

हाउसफुल 5: ₹198.41 करोड़ (एवरेज)

जॉली एलएलबी 3: ₹117.6 करोड़ (एवरेज)

केसरी- चैप्टर 2: ₹94.48 करोड़ (एवरेज)

वर्ष 2025 का लेखा-जोखा साफ बताता है कि, दर्शकों ने केवल फ्रेंचाइजी के नाम या बड़े सितारों के भरोसे टिकट नहीं खरीदे। वॉर 2 जैसी फिल्मों का बड़ा कलेक्शन भी उन्हें फ्लॉप होने से नहीं बचा पाया, जबकि रेड 2 और सितारे जमीन पर ने दमदार कहानी के दम पर सफलता पाई। यह साल बॉलीवुड के लिए सबक साबित हुआ कि दर्शकों को केवल कंटेंट और क्वालिटी चाहिए, न कि पिछली सफलता का एक्सटेंशन।

2025 का साल दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहा, लेकिन सीक्वल्स का हिट होना चुनौती बनकर सामने आया। केवल ‘रेड 2’ और ‘सितारे जमीन पर’ ही दर्शकों का पसंदीदा साबित हुईं।बॉलीवुड के लिए यह साल एक बार फिर साबित करता है कि सिर्फ स्टार कास्ट और फ्रैंचाइज़ी ही सफलता की गारंटी नहीं हैं, बल्कि कहानी और प्रस्तुति ही असली फर्क तय करती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵