back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सितंबर में OTT पर मचेगा धमाका, ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से लेकर ‘सैयारा’ तक कई नई फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज

सितंबर का महीना एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए खास होने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होंगी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जो दर्शक सिनेमाघरों में अपनी पसंदीदा फिल्में नहीं देख पाते, वे अक्सर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई रिलीज का इंतजार करते हैं। ऐसे एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए सितंबर का महीना बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने ओटीटी पर कई दमदार वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’, ‘सैयारा’ और भी कई दिलचस्प फिल्‍में इस महीने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने के लिए तैयार हैं।

सितंबर में ओटीटी पर ये फिल्‍में मचाएंगी धमाल


इंस्पेक्टर जेंदे

मनोज बाजपेयी के फैंस लंबे वक्त से उन्हें स्क्रीन पर एक नए अंदाज में देखने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ‘द फैमिली मैन 3’ की अनाउंसमेंट हो चुकी है, लेकिन उससे पहले दर्शकों को मनोज की दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाली है उनकी अगली फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंदे’ में। यह फिल्म 5 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी, जिसमें वह एक सख्त और चतुर पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे।

द पेपर


ग्रेग डेनियल्स और माइकल कोमन द्वारा निर्मित ‘द पेपर’ एक कॉमेडी सिटकॉम सीरीज है। इसकी कहानी मनोरंजन से भरपूर है और दर्शकों को खूब हंसाने वाली है। इस नई सीरीज को आप 5 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

सैयारा


अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था। अब दर्शक इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं और उम्मीद है कि ‘सैयारा’ 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, अभी इसकी ऑफिशियल घोषणा होना बाकी है।

ओनली मर्डर्स इन बिल्डिंग सीजन 5 


पॉपुलर मिस्ट्री-कॉमेडी सीरीज ‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग’ अपने पांचवें सीजन के साथ वापसी कर रही है। सेलेना गोमेज, मार्टिन शॉर्ट और स्टीव मार्टिन की यह सीरीज 9 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस दिन सीजन 5 के पहले तीन एपिसोड प्रीमियर किए जाएंगे।

डू यू वाना पार्टनर


तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी स्टारर कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ दो बेस्ट फ्रेंड्स की मजेदार कहानी बताती है। यह सीरीज 12 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

जेनरेशन V सीजन 2


‘द बॉयज’ यूनिवर्स की पॉपुलर सुपरहीरो सीरीज ‘जेनरेशन V’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रही है। एक्शन और थ्रिल से भरपूर यह सीरीज 17 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

द ट्रायल सीजन 2


काजोल स्टारर कोर्टरूम ड्रामा सीरीज ‘द ट्रायल’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब इसका दूसरा सीजन भी रिलीज के लिए तैयार है। ‘द ट्रायल सीजन 2’ को आप 19 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड


शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं। इस सीरीज में लक्ष्य और सहर बंबा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

ऐलिस इन बॉर्डरलैंड सीजन 3


साइंस-फिक्शन और थ्रिलर का जबरदस्त मिश्रण लेकर ‘ऐलिस इन बॉर्डरलैंड’ की वापसी हो रही है। ताओ त्सुचिया और केंटो यामाजाकी स्टारर इस सीरीज का तीसरा सीजन 25 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। दर्शकों को एक बार फिर एडवेंचर और सस्पेंस से भरपूर अनुभव मिलेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Toxic Teaser: रॉकी भाई को भूल जाएंगे! टीजर में दिखा खूंखार विलेन जलवा, राया के एक्शन ने उड़ाई नींद!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर धमाका मचा दिया है। होली से...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...