नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी इंडस्ट्री की ‘बालिका वधू’ से घर-घर पहचान बनाने वाली अविका गौर जिसने मात्र 11 वर्ष में अभिनय के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की। बचपन से ही अभिनय के क्षेत्र में कदम रखनेवाली अविका गौर ने कृष्णा भट्ट की फिल्म ‘1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ से बतौर लीड एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की जो आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। तो इस खास दिन पर जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में।
बता दे, अविका गोर का जन्म 30 जून 1997 को मुंबई, महाराष्ट्र में एक गुजराती परिवार में हुआ था। उन्होंने मुंबई के मुलुंड उपनगर में शेरोन इंग्लिश हाई स्कूल में पढ़ाई की। गुजराती परिवार में जन्मी इस लड़की को भी नही मालूम था कि वेइतना जल्दी फेम हासिल कर लेगी। अविका समीर गोर एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री हैं। उन्हें बालिका वधू शो में युवा आनंदी के रूप में बड़ा ब्रेक मिला। अविका के पिता समीर गौर एक इन्वेस्टमेंट-इंसोरेंस एजेंट हैं। और माँ चेतना गौर एक गृहणी हैं।
करियर
अविका ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन शोज़ से की थी। जहां उन्हें राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित छोटे-छोटे बच्चो को छोटी उम्र में शादी के बंधन में बाँध दिया जाता हैं। कलर्स के शो बालिका वधू से मिली। यह इस शो से अविका को बहुत प्रसिद्धि मिली। इसके बाद वह कलर्स के शो ससुराल सिमर का में नजर आई। इसके अलावा उन्होंने छोटे पर्दे के अलावा कई फिल्मों में अभिनय किया है।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो अविका का नाम शो ‘ससुराल सिमर’ में उनके को-स्टार मनीष रायसिंघन से जुड़ा जिसमें मीडिया में उनके डेटिंग की भी खूब अफवाहे उड़ी थी। मनीष उम्र में अविका से 18 साल बड़े थे। हालांकि, दोनों ने इसे केवल महज अफवाह बताया था और कहा कि वह केवल अच्छे दोस्त है। आपको बता दें कि अब एक्ट्रेस अविका गौर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से सगाई कर ली है।
अविका के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो सबको लगता है कि उन्होंने ‘बालिका वधू’ से अपने एक्टिंग करियर का डेब्यू किया लेकिन इससे पहले साल 2007 में ‘शशश…फिर कोई है’ से ही डेब्यू कर चुकी थीं। आज भी कई फैंसअविका के अभिनय के दीवाने हैं। पिछले दिनों अविका ने सिद्धार्थ कानन के शो में बात करते हुए साउथ फिल्म इंडस्ट्री को नेपोटिज्म का दुकान बताया था। एक्ट्रेस ने कहा कि लोगों को सिर्फ बॉलीवुड में नेपोटिज्म दिखता है जबकि, सबसे ज्यादा तो साउथ में नेपोटिज्म है।





