back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर के मन में इस तरह दौड़ा एक्टर बनने का कीड़ा, ‘राम लखन’ से मिला इंस्पिरेशन

साल 1989 में आई फिल्म 'राम लखन' से अर्जुन कपूर के मन में एक्टर बनने का कीड़ा दौड़ा था। इस फिल्म में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई में हुआ था आज वह अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘इशकजादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन कम लोग जानते हैं कि उन्हें एक्टर बनने की इंस्पिरेशन चाचा अनिल कपूर की फिल्म ‘राम लखन’ से मिली थी। आज उनके जन्मदिन के मौके पर एक्टर के करियर और कई दिलचस्प बातों के बारे में जानेंगे।

कब दौड़ा एक्टर बनने का कीड़ा

टीवी के कॉमेडी गेम शो ‘मूवी मस्ती विद मनीष पॉल’ में अर्जुन कपूर ने बताया है कि उन्होंने ‘राम लखन’ फिल्म अनेकों बार देखी है। उन्होंने बताया कि, ‘मैं घर में बैठा हुआ दाल मखनी खा रहा था और राम लखन देख रहा था। जब मैनें स्क्रीन पर देखा तो लखन भी दाल मखनी खा रहा था तभी मुझे बॉलीवुड का कीड़ा दौड़ा और महसूस हुआ की मुझे अभिनेता बनना है।’

अर्जुन कपूर की लव लाइफ

लंबे समय से अर्जुन कपूर का नाम मलाइका अरोड़ा से जोड़ा जा रहा है। मलाइका और अर्जुन को लेकर यह भी कहा जा रहा था कि दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं, लेकिन ऐसा नहीं है यह महज अफवाह थी। बता दें कि, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के तलाक के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका के बीच नजदीकियां बढ़ गई और दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म्स 

अर्जुन कपूर रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म सिंघम अगेन में विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है और इसे 15 अगस्त 2024 को रिलीज किया जाएगा। अर्जुन कपूर के लिए यह फिल्म उनके करियर की टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है। इसके अलावा फिल्म ‘नो एंट्री 2’ में अर्जुन कपूर की एंट्री कंफर्म हो चुकी है। अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्मों में ‘शराबी’, ‘क्रेजी हम’ शामिल है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

अनिल कपूर के नए प्रोजेक्ट ‘सूबेदार’ का टीज़र हुआ आउट, सोशल मीडिया पर मचा उत्साह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड लीजेंड अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज होते ही फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा हो गया है। फिल्म में अनिल...
spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...