नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमिताभ बच्चन ने भी भारतीय सेना के लिए अपने पिता की लिखी हुई कविता को समर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजली दी है। जिसमें उन्होनें अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल से कविता ‘दो चट्टानों’ से एक तस्वीर पोस्ट की है आइए देखते है, उसमें क्या लिखा है।
कविता को शेयर करते हुए लिखी ये बात
अमिताभ ने ट्विटर के नाम से एक्स हैंडल पर अपने दिवंगत पिता कवि हरिवंश राय बच्चन की एक कविता पोस्ट की है, जिसमें कविता के अंश के साथ, उन्होंने देश की सेना के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए जय हिंद…जय हिंद की सेना के साथ इसे कैप्शन दिया।बता दे कि, उनका भारतीय सेना पर यह पोस्ट पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार राष्ट्र को संबोधित करने के कुछ घंटों बाद आया है। जिसमें उन्होनें लिखा, आदरणीय पिताजी के शब्द गूंजते है मेरे कानों में देश के हर कोने से…हर कोने से जय हिंद, जय हिंद की सेना, फिर कविता को शेयर करते हुए लिखी ये बात।
मैं भी क्यों ना इसमें हिस्सा लेकर अच्छा बन जाऊं
कविता कुछ इस प्रकार है, देश के आक्रोशित और समर्पित जवानों, किटकिटाकर आज अपने वज्र के-से दांत भींचो, उठो और आगे बढ़ो…बिना कोई आवाज दिए…अगर तुम्हें बोलना है…तो तुम्हारे थप्पड़ों की आवाज दुश्मन के चेहरे पर दर्ज हो! बोलना हो तो तुम्हारे हाथ की दो चोटें बोलें, शांति में इंसान के लिए कुछ भी अच्छा नहीं संयमित शांति और विनम्रता से बढ़कर लेकिन जब युद्ध का धमाका हमारे कानों में गूंजे, तब बाघ की हरकतों की नकल करो.. उनकी इस कविता को जहां कुछ लोगों ने सराहा तो वही कुछ लोगों ने इसे महज दिखावा बताया जिसमें कई लोगों ने ये भी लिखा कि, आप को अब याद आया कि कुछ लिखना भी चाहिए सोचे सब बोल रहे तो मैं भी क्यों ना इसमें हिस्सा लेकर अच्छा बन जाऊं।
सैनिको की तारीफ करते हुए उन्हें श्रद्धांजली दी है
7 मई को भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर का आतंकवाद के खिलाफ जबाव देकर पाकिस्तान के पीआके के नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया था । जिसके बाद पीएम मोदी ने कल यानी 12 मई को राष्ट्र को संबोधित किए जानें के कुछ घंटो बाद अमिताभ के ओर से ये प्रतिक्रिया आई है। इसमें पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति बताई तो वहीं अमिताभ ने अपने पिता द्वारा लिखी गई कविता को शेयर कर सैनिको की तारीफ करते हुए उन्हें श्रद्धांजली दी है। गौरतलब है कि, पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचे हमला उसे जवाब दिया जिसके कारण यहां निर्दोष 26 लोग मारे गए थे।





