back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेटे की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ रहा अंबानी परिवार, मेहमानों के आने-जाने के लिए किराए पर लिए 3 Falcon जेट

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने बेटे अनंत अंबानी की शादी ग्रैंड तरीके से प्लान की है। वेडिंग वाले दिन मुकेश अंबानी मेहमानों की खास खातिरदारी करने वाले हैं, जिसकी तैयारियां हो चुकी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी होने वाली है। इस दौरान मेहमानों को लाने और ले जाने के लिए मुकेश अंबानी ने तीन फाल्कन-2000 जेट किराए पर लिए हैं। अनंत अंबानी के जामनगर वाले प्री-वेडिंग से ही शादी को ख़ास बनाया जा रहा है। 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की ग्रैंड वेडिंग मुंबई के जिओ वर्ल्ड सेंटर में होने वाली है।

खास है मेहमानों की खातिरदारी

मुकेश अंबानी जिस कंपनी से जेट को किराए पर ले रहे हैं वहां के अधिकारी ने बताया, ‘अंबानी परिवार ने ग्रैंड वेडिंग में मेहमानों को लाने और ले जाने के लिए तीन फाल्कन-2000 जेट विमानों को किराए पर लिया गया है। इस काम के लिए 100 प्राइवेट प्लेन की जरूरत होगी।’

मुंबई में अन्य यातायात होंगे प्रभावित

अंबानी परिवार की ग्रैंड वेडिंग मुंबई के जिओ वर्ल्ड सेंटर में होने वाली है। इस दौरान अन्य यातायात प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा 12 से 13 तारीख को दोपहर 1 बजे से रात तक इवेंट की गाड़ियां ही सड़क से गुजरेंगी। मुंबई पुलिस ने उस दौरान तीन दिन तक यातायात प्रभावित रहने की जानकारी भी दी गई है।

वेडिंग में एंटीलिया की सजावट

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी 12 जुलाई को है और अगले दिन आशीर्वाद समारोह है। ग्रैंड वेडिंग के इस खास मौके पर एंटीलिया को भी दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। इसके लिए 27 मंजिला हवेली को सजाने के लिए मेरीगोल्ड के फूल और चमकदार पीली रोशनी वाले लाइट्स लगाए जाएंगे।

अंबानी परिवार में पहले से सजी खुशियां

अंबानी परिवार ने जामनगर में जबरदस्त पहला प्री-वेडिंग फंक्शन सेलिब्रेट किया था। इसके बाद क्रूस पर सेकंड प्री-वेडिंग फंक्शन ऑर्गेनाइज्ड किया गया जहां बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज मौजूद रहे। कुछ ऐसा ही समा अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की संगीत सेरेमनी में भी बंधा था। इस दौरान जस्टिन बीबर ने फंक्शन में चार चांद लगाया। इससे पहले रिहाना, केटी पेरी और बॉय बैंड बैकस्ट्रीट बॉयज़ भी प्री-वेडिंग में शामिल हुए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें-  Raftaar | ताज़ा खबरें – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताज़ा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

Reliance Jio IPO: मार्केट में धमाल मचाने आ रहा है धाकड़ IPO, निवेशकों की बढ़ी धड़कन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रिलायंस ग्रुप की डिजिटल कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) साल 2026 की पहली छमाही में अपना IPO लॉन्च करने के लिए...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...