back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Upcoming IPO: 10,000 करोड़ रुपये की सौगात देने जा रही है NTPC Green Energy Limited, निवेशकों में खुशी की लहर

सरकारी कंपनी NTPC Green Energy Limited का आईपीओ 19 नवंबर को बाजार में लॉन्च होने जा रहा है जिसमें 22 नवंबर तक पैसे लगाए जा सकेंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उन निवेशकों के लिए आईपीओ मार्केट में लगातार बहार आ रही है जो आईपीओ के जरिए अपने पैसे को निवेश करते हैं। बीते कुछ महीनों में शायद ही कोई ऐसा महीना गया हो जिसमें कोई न कोई IPO न आया हो। एक बार फिर उन निवेशकों के लिए खुशखबरी आ चुकी है। दरअसल, सरकारी कंपनी NTPC Green Energy Limited IPO 19 नवंबर को लॉन्च करने जा रही है जिसमें निवेशक 22 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। इसके शेयरों की लिस्टिंग 27 नवंबर को हो सकती है। कंपनी का आईपीओ के जरिए 10,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है।

केवल 14 हजार रुपये से कमा लेंगे तगड़ा प्रॉफिट

कंपनी ने लॉन्चिंग डेच के साथ ही आईपीओ के प्रति शेयर भाव का ऐलान भी कर दिया है। NTPC Green Energy Limited ने 925,925, 926 शेयर बाजार में लाने की योजना बनाई है। इस आईपीओ के अंतर्गत मिलने वाले प्रति शेयर का भाव 102-108 रुपये रखा गया है। इसके अलावा इस आईपीओ में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों को 138 शेयरों का एक लॉट खरीदने के लिए 14,904 रुपये खर्च करने होंगे। हालांकि 13 लॉट की अधिकतम बोली लगाने की स्थिति में यह रकम बढ़कर 1,93,752 रुपये हो जाएगी।

ग्रे मार्केट में मिल रहे हैं ये संकेत

NTPC Green Energy Limited IPO भले ही 10,000 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत के साथ बाजार में उतरेगा लेकिन इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (NTPC Green Energy Limited IPO GMP) उन निवेशको में दिलचस्पी पैदा करने में नाकाम रहा है जो इसे लेकर निवेश करना चाहते थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसका Grey Market Premium 1 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अगर प्राइस बैंड के ऊपरी भाव को ले लें तो 1 रुपया जुडने के बाद इसका प्रति शेयर भाव 109 रुपये हो जाएगा जो निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नाकाफी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

PNGS रीवा डायमंड ज्वेलरी का IPO खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़, जानिए प्राइस बैंड और GMP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय प्राइमरी मार्केट में आभूषण सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रीवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी 2026 को खुल गया है।...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...