back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब 35,000 फुट उचांई पर भी लें सकेंगे वाईफाई का आनंद, इस भारतीय एयरलाइन ने की घोषणा

अब Air India कंपनी ने भी हवाई जहाज में वाई-फाई की सुविधा की घोषणा की है। अब यह सेवा इंटरनेशनल फ्लाइट में तो मिलेगी ही साथ ही कुछ डोमेस्टिक फ्लाइट्स में भी ये सुविधा मिलेगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अब हवा में भी इंटरनेट को लेकर नहीं होना होगा परेशान, अगर आप भी कर रहें हवाईयात्रा तो अब आप भी ले सकेंगे इंटनेट का मजा, क्योंकि भारतीय एयरलाइन शुरु करने जा रहा वाईफाई की सुविधा, जिससे आप जमीन से ऊंचाई पर भी इंटरनेट से ले सकेंगे मनोरंजन का आनंद। अब इसी कड़ी में अब एयर इंडिया कंपनी ने भी हवाई जहाज में वाईफाई की सुविधा की घोषणा की है। अब यह सेवा इंटरनेशनल फ्लाइट में तो मिलेगी ही साथ ही कुछ डोमेस्टिक फ्लाइट्स में भी ये सुविधा मिलेगी।

इन फ्लाइट वाई-फाई की शुरुआत कब?

जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा में तो आज से 21 साल पहले ही हवाई जहाज के सफर के दौरान वाई फाई की सुविधा देनी शुरू कर दी थी। और इस सेवा की शुरुआत कर दुनिया में पहली ऐसी एयरलाइन होने का गौरव भी प्राप्त किया था। इस सेवा की शुरुआती फ्रेंकफर्ट से अमेरिका के वाशिंगटन डलास जाने वाली फ्लाइट में की गई। उसके बाद तो यह एक के बाद हर एक एयरलाइंस में शुरु करने होड़ मच गई। लेकिन वहीं बात करे तो भारत में आते-आते इसे 21 साल लग गए। 

पिछले साल ही सरकार ने हरी झंडी दी है

गौरतलब है कि भारत में फ्लाइट में वाई-फाई शुरू करने में सबसे बड़ी अड़चन सरकारी अनुमति थी। केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय के पिछले साल फ्लाइट एंड मेरीटाइम कनेक्टिविटी रूल्स में संशोधन करने के बाद भारत के सभी डोमेस्टिक एयरलाइन्स में इस सेवा के शुरू करने का रास्ता साफ हो पाया। 

आगे आई एयर इंडिया

इसी कड़ी में सबसे पहले आगे आई टाटा ग्रुप की एयर इंडिया जिसने नए साल के पहले दिन ही यानी पहली जनवरी 2025 को घोषणा किया कि वे घरेलू उड़ानों में भी इन-फ्लाइट वाई-फाई कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करेगी। और इस तरह की सेवा देने वाली एयर इंडिया भारत की पहली एयरलाइन बन गई है। अब एयर इंडिया के ये सभी फ्लाइट में सवार यात्री उड़ान भरते समय ब्राउज़ कर ले सकेंगें इंटरनेट का आनंद। 

पैसे लगेंगे या फ्री होगी सेवा?

अब बात करें इस सेवा की तो कैसे मिलेगा इसका लाभ, और किन डिवाइस पर करेगी काम, तो कंपनी ने बताया कि वाई-फाई सेवा लैपटॉप, टैबलेट और iOS या Android सिस्टम वाले स्मार्टफ़ोन जैसे वाई-फाई-सक्षम उपकरणों पर करेगी काम और सबसे बड़ी बात ये सुविधा आपको निःशुल्क प्रदान कराई जाऐगी। इस सेवा से यात्री एक साथ कई उपकरणों में उपयोग कर ले सकेंगे इसका लाभ। वहीं एयर इंडिया कंपनी की बात करें तो आलरेडी इस कंपनी के कुछ इंटरनेशनल रूट्स पर यह सेवा पहले से ही उपलब्ध कराई जा रही है। न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस और सिंगापुर की इन फ्लाइट्स में पहले से ही यात्री ले रहें वाइफाई की सुविधा का आनंद। 

एयर इंडिया वाई-फाई का उपयोग कैसे करें

  • आइऐ जानते है कि कैसे हम इस सुविधा का उठाए लाभ। 
  • अपने डिवाइस या फोन लेपटॉप पर वाई-फाई एनेबल कर और वाई-फाई सेटिंग पर जाएं
  • वहां आप ‘एयर इंडिया वाई-फाई’ नाम से नेटवर्क चुन लें। 
  • इसके बाद एयर इंडिया पोर्टल पर रीडायरेक्ट होने के बाद, अपना पीएनआर नंबर और अंतिम नाम लिखें। 
  • इसके बाद आप नि:शुल्क इंटरनेट एक्सेस का ले पाऐगें लाभ।
  • हालांकि ये सुविधा वाई-फाई की उपलब्धता उपग्रह कनेक्टिविटी, बैंडविड्थ उपयोग और किसी भी प्रासंगिक सरकारी प्रतिबंध पर निर्भर करेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा बाल-बाल बचे! जयपुर में Air India की लैंडिंग की पहली कोशिश फेल, दूसरी सफल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 28 जनवरी 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में एयर इंडिया के एक विमान की लैंडिंग फेल हो गई। इस विमान...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...