नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। निवेश के लिए म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds Investment Tips) सबसे प्रचलित विक्लप बनकर उभरा है। म्यूचुअल फंड्स में आप एक बार में भी पैसे लगा सकते हैं जबकि SIP के लिए आंशिक रूप से भी निवेश कर सकते हैं। यहां एक ऐसे म्यूचुअल फंड्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने बीते कुछ सालों में निवेश की गई राशि को लगभग 4 गुना कर दिया है।
Edelweiss Small Cap Fund: एडलवाइस स्मॉल कैप निवेशकों को पिछले 5 सालो में छप्पर फाड़ कर रिटर्न दे चुकी है। जिन निवेशको ने आज से 5 साल पहले इस योजना में निवेश किया था उनके निवेश किए गए पैसों की संख्या 4.19 गुना तक बढ़ गई है।
Canara Robeco Small Cap Fund: केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड दूसरा ऐसा म्यूचुअल फंड्स रहा जिसने निवेशकों को निराश नहीं किया। बीते 5 साल की गणना करें तो निवेशक अब तक इस म्यूचुअल फंड्स के जरिए 36.07 प्रतिशत का लाभ कमा चुके हैं। केवल 5 साल के अंतराल पर लगाया गया 10 लाख रुपये आज 43.5 लाख तक के लेवल पर पहुंच गया है।
Nippon India Small Cap Fund: निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड के निवेशक भी शानदार मुनाफे में रहे। इस कंपनी का म्यूचुअल फंड्स 5 साल में 37.03 प्रतिशत तक बढ़ा। पिछले 5 साल में जिन्होंने 10 लाख रुपये निवेश किए थे उनका मुनाफा 46.6 लाख रुपये तक पहुंच गया है।
Bank of India Small Cap Fund: बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड सरकारी क्षेत्र में काम करने वाला बैंक है जिसपर निवेशकों को प्राइवेट बैंक की तुलना में ज्यादा विश्वास है। इसके म्यूचुअल फंड्स ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है। पिछले 5 साल पहले गए निवेश की तुलना में राशि 4.9 गुना बढ़ चुकी है।
Quant Small Cap Fund: क्वांट स्मॉल कैप फंड ने पिछले 5 साल में 48.01 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 5 साल पहले निवेश किए गए पैसे 6.7 गुना बढ़ चुके हैं।





