back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UKPSC PCS Answer Key: उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा की आंसरी-की जारी, देखें पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली: UKPSC PCS answer Key: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) लोअर पीसीएस परीक्षा की आंसरी-की जारी कर दी है। इस प्री परीक्षा आंसर-की (UKPSC Lower PCS pre exam answer Key 2021) के साथ-साथ आपत्ति दर्ज करने की विंडो खोल दी गई है।

जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा (UKPSC Lower PCS pre exam answer Key 2021) में शामिल हुए थे वे आंसर-की उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर देख सकते हैं। यूकेपीएससी उत्तर कुंजी 2021 प्रारंभिक परीक्षा (UKPSC PCS answer Key) के लिए है जो 12 दिसंबर, 2021 को आयोजित की गई थी।

रिपोर्टों के अनुसार, 1 लाख से अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा (UKPSC PCS answer Key) के लिए उपस्थित हुए थे और उत्तर कुंजी और परिणाम पर अपडेट की प्रतीक्षा कर रहे थे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उत्तर कुंजी की जांच करने और उस पर आपत्तियां उठाने के लिए उन्हें अपने रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

ऐसे करें चेक (Check Lower PCS answer key)

  • उम्मीदवारों को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट – ukpsc.gov.in पर जाना होगा।

  • होमपेज पर, ‘परिणाम और आंसर-की’ वाले टैब पर क्लिक करें।

  • उसके बाद, ‘संयुक्त राज्य (सिविल) निचली अधीनस्थ सेवा पूर्व परीक्षा 2021 की उत्तर कुंजी पर ऑनलाइन आपत्ति’ लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगिन करने के लिए अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और पासवर्ड दर्ज करें।

  • आपकी यूकेपीएससी लोअर पीसीएस उत्तर कुंजी 2021 प्रदर्शित की जाएगी।

  • यदि कोई आपत्ति हों और आप इसकी एक प्रति भी डाउनलोड कर सकते हैं।

UKPSC PCS Answer Key: फाइनल आंसर-की जल्द होगी जारी

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि लोअर पीसीएस के लिए यूकेपीएससी उत्तर कुंजी 2021 (UKPSC Lower PCS answer key) प्रकृति में केवल प्रोविजनल है। फाइनल आंसर-की उठाई गई आपत्तियों के आधार पर जारी की जाएगी, जिसके बाद परिणाम जारी किया जाएगा।

लंबे समय से उम्मीदवार इस परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे थे। हालांकि आंसर-की जारी होने के बाद अब जल्द ही रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – ukpsc.gov.in पर विजिट करें।

पीसीएस परीक्षा की Answer Key देखने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵