back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Amarnath Yatra 2025: जानिए कब से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा? बाबा बर्फानी के दर्शन का क्या है प्रोसेस

हर साल गर्मी के समय में अमरनाथ यात्रा का आरम्भ होता है। तो चलिए जानते हैं कि इस बार कब से बाबा बर्फानी का दर्शन करने के लिए यात्रा शुरू हो सकती है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु हर साल गर्मी के समय में अपना प्लान बनाने लगते हैं। हिंदू धर्म में अमरनाथ यात्रा का बहुत ही पवित्र मानी जाती है। ये यात्रा काफी भव्य तरीके से आयोजित होती है। भगवान भोलेनाथ के भक्त इस यात्रा का काफी हर्षोल्लास के साथ इंतजार करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि ये यात्रा कब शुरू होगी और इसका क्या प्रोसेज होगा। 

कहां स्थित हैं बाबा बर्फानी

भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। वहीं हर साल लाखों के कतार में भक्त अमरनाथ की यात्रा करते हुए बाबा बर्फानी के दर्शन करते है। अमरनाथ की गुफा जम्मू और कश्मीर में 3888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ऐसा कहा जाता हैं कि,बाबा बर्फानी की आकृती लगातार 15 दिन तक रोजाना थोड़ी-थोड़ी बढ़ती रहती है। 15 दिन में बर्फ के इस शिवलिंग की ऊंचाई 2 गज से ज्यादा हो जाती है। जिसके दर्शन हेतु भक्तों की काफी भीड़ लगती है।  

कब से शुरू होगी यात्रा 

इस साल 2025 में अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होगी जिसका समापन 9 अगस्त को होगा। इस पवित्र यात्रा के लिए 41 अप्रैल से ऑनलाइन मोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। जिसके लिए तीर्थयात्री श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑफलाइन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के पूरे भारत में 540 से ज्यादा बैंक ब्रांच है जहां आप रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 

अमरनाथ यात्रा के लिए आपको श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और ऑनलाइन सर्विसेज पर क्लिक करें।इसके बाद यात्रा मेन्यू में यात्रा रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें फिर सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें.शर्तों से सहमत हों, और पंजीकरण के लिए आगे बढ़ें।अपनी निजी जानकारी जैसे नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और अपनी यात्रा की तारीख लिखें. अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो और हेल्थ सर्टिफिकेट की स्कैन कॉपी अपलोड करें।रजिस्टर्ड नंबर पर आए ओटीपी को बताकर अपना मोबाइल वेरीफाई करवाएं। फिर, 220 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस भरें।पेमेंट हो जाने के बाद आप पोर्टल से अपना यात्रा रजिस्ट्रेशन पर्मिट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अगर अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्टर करना चाहते हैं तो वो रजिस्ट्रेशन सेंटर या फिर बैंक ब्रांच पर जा सकते हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

अमरनाथ यात्रा के दौरान CM उमर अब्दुल्ला ने जताई चिंता, कहा – अब चौबीसों घंटे सतर्क रहने की जरूरत

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार (10 जुलाई) को एक कार्यक्रम के दौरान पहलगाम आतंकी हमले की...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...