नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया में अब तक कई प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हो चुके हैं। चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस बीच, सुगौली से VIP के उम्मीदवार शशि भूषण सिंह का नामांकन रद्द किया गया है, वहीं मढ़ौरा से LJP(R) की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन भी रद्द हो गया। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी विभिन्न दलों के प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया है। आइए जानते हैं कौन है वो प्रत्याशी ?
कई सीटों पर नामांकन रद्द, VIP से लेकर LJPR तक के उम्मीदवार शामिल
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया की जांच के दौरान कई उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए हैं। नामांकन रद्द होने वालों में विभिन्न दलों के उम्मीदवार और निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं।
मोहनिया (आरजेडी): श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया गया, हालांकि उन्होंने खुद इस बात का दावा किया है।
वाल्मीकिनगर (जन सुराज पार्टी): दीर्घ नारायण प्रसाद का नामांकन रद्द कर दिया गया है।
सुगौली (वीआईपी): शशि भूषण सिंह का नामांकन कुछ कारणों से रद्द किया गया।
मढ़ौरा (एलजेपी आर): चिराग पासवान की पार्टी की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया।
रामगढ़ (राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी): मनीष तिवारी का नामांकन रद्द किया गया।
लालगंज (राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी): दिवंगत राकेश पासवान की पत्नी सीमा सुंदरी देवी का नामांकन रद्द कर दिया गया।
चिरैया (राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी): सलाउद्दीन का नामांकन भी रद्द हो गया।
चिरैया (बसपा): बिंदेश्वरी राम का नामांकन रद्द किया गया।
डेहरी (बसपा): धनजी कुमार का नामांकन रद्द हुआ है।
डेहरी (जनशक्ति जनता दल): सुनीता देवी का नामांकन भी रद्द किया गया।
रक्सौल (बसपा): गौतम कुमार का नामांकन रद्द कर दिया गया है।
इसके अलावा, नामांकन रद्द होने वालों की सूची में कई अन्य नाम भी शामिल है। कई अन्य छोटे दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन भी रद्द किए गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा कुछ कारणों के चलते ये नामांकन रद्द किए गए हैं।





