नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में निर्वाचन आयोग भी अपने स्तर पर तैयारियां कर रहा है। तो वहीं, चुनाव के मद्देनजर राजनीति दल में भी एक्टिव हो गए है। और अपनी चुनावी रणनीति बना रहे है। इस बीच, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने बड़ी भविष्यवाणी की है।
प्रशांत किशोर की चुनाव भविष्यवाणी
चुनावी भविष्यवाणी करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता दल यूनाइडेट (JDU) को 25 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। इतना ही उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार नवंबर के बाद सीएम नहीं रहेंगे। पीके ने दावा किया कि बिहार के 60% से ज्यादा लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता NDA को नकार देगी।
NDA को नकार देंगी बिहार की जनता
प्रशांत किशोर ने एक मीडिया न्यूज चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि बिहार को नवंबर में नया सीएम मिलेगा। PK ये दावा करते हुए कहा कि बिहार को नवंबर में नया सीएम मिलेगा और इसे आप लिखकर ले लीजिए। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि JDU को 25 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।
उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वह राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले मैंने बंगाल में भी यहीं बात कहीं थी। और अभी भी कह रहा हूं, बिहार की जनता NDA को नकार देंगी। इसकी सरकार नहीं बनेगी।
बिहार में लालू यादव बड़ा फैक्टर
बिहार में सियासी समीकरण और पार्टियां के आधार पर बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोग 30-35 साल से वही चीजें देख रहे हैं और अब बदलाव चाहते हैं। पीके के अनुसार, लोकसभा चुनाव में NDA को 30 से ज्यादा सीटें इसलिए मिलीं क्योंकि लालू यादव एक बड़ा फैक्टर थे। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग बीजेपी और JDU को इसलिए वोट देते हैं ताकि लालू यादव फिर से सत्ता में न आएं।
100 सीटों के लिए लड़ रही बीजेपी
प्रशांत किशोर ने यह भी दावा किया कि बीजेपी बिहार में 100 सीटों के लिए लड़ रही है, जबकि बहुमत के लिए 120 सीटें चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में NDA सत्ता में नहीं आएगी। बिहार की जनता इस बार बदलाव चाहती है। विधानसभा चुनाव 2025 में बिहार की जनता परिवर्तन के लिए वोट करेगी।





