back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maharashtra Politics: शिंदे क्‍यों नहीं करते शरद पवार की आलोचना? मराठा आरक्षण पर भी CM ने दिया बड़ा बयान

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र की राजनीति पर अपने विचार रखे हैं जिसमें उन्होंने कई अहम बातें कही हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्‍क। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मीडिया में दिया एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़े कई अहम मुद्दों पर अपने विचार रखे हैं। शिंदे ने शरद पवार के प्रति अपने नरम रुख पर भी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, मराठा आरक्षण को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

“मैं शरद पवार की आलोचना क्यों करूं?”

जब मुख्‍यमंत्री से पूछा गया कि आप (एकनाथ शिंदे) कभी भी शरद पवार की आलोचना नहीं करते। इस बारे में उन्‍होंने कहा कि मैं शरद पवार की आलोचना क्यों करूं? मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा हूं। जो मेरी आलोचना करते हैं, मैं केवल उन्हें ही जवाब देता हूं। लेकिन मैं इसका जवाब काम से देता हूं। पिछले दो सालों में मेरे ऊपर जो निम्न स्तर के आरोप लगाए गए हैं। मैंने कभी उन आरोपों का जवाब नहीं दिया। मैं उनके (महाविकास अघाड़ी) के आरोपों के बावजूद बिना किसी चिंता के काम कर रहा हूं। इससे विरोधियों में तनाव है। मैं नई योजनाएं क्रियान्वित कर रहा हूँ। इससे लोगों को फायदा हो रहा है फिर हमें बाकियों की परवाह नहीं है। लोग हमारे काम से खुश हैं।

मराठा आरक्षण पर भी की टिप्पणी 

एकनाथ शिंदे ने मराठा आरक्षण पर भी टिप्पणी की है। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर हमारा रुख स्पष्ट है, मराठा समाज को न्याय के साथ आरक्षण दिया जाए। लेकिन यह आरक्षण ओबीसी के साथ-साथ अन्य समुदायों के आरक्षण को खतरे में डाले बिना दिया जाना चाहिए। इसके लिए हमने विशेष सत्र आयोजित कर 10 प्रतिशत आरक्षण दिया। इस आरक्षण का फायदा मराठा समुदाय उठा रहा है। मराठवाड़ा में कुनबी प्रमाण पत्र दिलाने के लिए शिंदे समिति का गठन हुआ जिसके बाद कुनबी सर्टिफिकेट मिलना शुरू हुआ। 

मुख्यमंत्री पद के लिए हमारा कोई मुकाबला नहीं 

मुख्यमंत्री पद के बारे में बात करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए हमारा कोई मुकाबला नहीं है। हमारी प्रतिस्पर्धा महाराष्ट्र को आगे ले जाने की है। महाराष्ट्र में विकास हो यही हमारी प्राथमिकता है। क्या हम बैठेंगे और मुख्यमंत्री पद के बारे में बाद में बात करेंगे? हमारा महाविकास अघाड़ी जैसा कुछ भी नहीं है। एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद के बारे में बात करते हुए महाविकास अघाड़ी की आलोचना की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...