back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maharashtra Assembly Elections: एकनाथ शिंदे ने चकनाचूर किए MVA के इरादे, 10 बड़े वादों से बढ़ाया सियासी पारा

मंगलवार को एकनाथ शिंदे ने कोल्हापुर रैली के दौरान महाराष्ट्र को लोगों के लिए लोक लुभावने वादे कर दिए। आज MVA भी अपने घोषणा पत्र के जरिए कई अहम वादे कर सकती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाविकास अघाड़ी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बड़े ऐलान करने के मूड में थी लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया। एकनाश शिंदे ने लड़की बहिन योजना के विस्तार को लेकर घोषणा की, कि चुनाव जीतने के बाद अगर महायुति ने सरकार बनाई तो अब इस योजना के तहत 2100 रुपये दिए जाएंगे। सरकार जब इस योजना को लेकर आई थी तब इसका अच्छा खासा असर देखा गया था। अब जब इसके विस्तार का ऐलान किया गया है तो यह चुनाव में अहम कड़ी साबित हो सकती है।

CM एकनाथ शिंदे ने की वादों की बौछार

मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोल्हापुर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वादों की बौछार कर दी। उन्होंने किसान के हित में कर्जमाफी का ऐलान कर दिया और इसके साथ ही लोगों के सामाजिक रूप से सशक्त करने, नौकरियों और गांवों के विकास करने से जुड़े कई अहम वादे किए। इसके अलावा शेतकारी सम्मान स्कीम में भी 12 हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये देने का भी ऐलान किया। बिजली बिलों पर भी 30 प्रतिशत की सब्सिडी देने की घोषणा की। एकनाथ शिंदे ने इस दौरान कहा कि यह सिर्फ ट्रेलर है जल्द ही पूरी पिक्चर रिलीज करेंगे।

महायुति के ऐलान से MVA में खलबली

एक दिन पहले मंगलवार को खबर आई थी कि कांग्रेस समर्थित महाविकास अघाड़ी जनता को लुभाने के लिए कई बड़े वादे कर सकती है। महाराष्ट्र में भी गृह लक्ष्मी योजना की घोषणा की जा सकती है लेकिन एकनाथ शिंदे ने उन्हें तगड़ा झटका दिया है। इसके अलावा कुछ ऐसी ही स्कीम की घोषणा MVA भी कर सकती थी जिसमें महिलाओं को 2000 रुपये दिए जा सकते थे। खबर तो यह भी है कि आज महाविकास अघाड़ी अपना मेनिफेस्टो जारी कर सकती है लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि महायुति की इस घोषणा के बाद MVA का कितना असर हो पाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

एकनाथ शिंदे से राज ठाकरे की मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, बोले- मैं कल CM से मिल सकता हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । राज ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपनी हालिया मुलाकात को लेकर उठे राजनीतिक कयासों पर साफ प्रतिक्रिया दी है।...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...