नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections 2024) का ऐलान होने के बाद से सभी पार्टियां अपनी अपनी जीत का दावा कर रही हैं। लेकिन एक टीवी कॉन्क्वेव के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और महाराष्ट्र BJP के सबसे बड़े नेता देवेंद्र फडणवीस ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद बीजेपी के खेमें में टेंशन का माहौल हो गया है। महायुति गठबंधन के तले लड़ रही बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि BJP अपने दम पर Maharashtra Assembly Elections 2024 नहीं जीत सकती, हालांकि उन्होंने महायुति गठबंधन की जीत की बात भी कही है।
बगावती नेताओ के बताया पार्टी की कमजोरी का कारण
महाराष्ट्र चुनाव के ऐलान के बाद जैसे ही टिकट वितरण हुआ वैसै ही नेताओं के बगावती तेवर सामने आने लगे। इस मुद्दे पर जब देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Deputy CM) से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जिन योग्य उम्मीदवारों के टिकट नहीं मिला है मुझे उनके लिए दुख है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में कई ऐसे नेता जो खुद को मुख्य किरदार में देखना चाहते थे लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। इसके बावजूद हम (BJP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेंगे।
महायुति को लेकर ठोका सरकार बनाने का दावा
देवेंद्र फडणवीस ने भले ही जमीनी हकीकत का हवाला देते हुए बीजेपी को लेकर कहा है कि बीजेपी अपने दम पर भाजपा चुनाव जीतने में असमर्थ है लेकिन दूसरी ओर उन्होंने महायुति की सरकार बनने का विश्वास भी जताया है। फडणवीस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट), NCP (अजित पवार गुट) और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के साथ मिलकर महराष्ट्र में अगली सरकार बनाने जा रही है। बता दें कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 288 में से 146 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।





