back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Grahan 2025: कब लगेगा साल का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण? जानिए सही तिथि के साथ सम्पूर्ण जानकारी

साल 2025 आने के साथ-साथ कई प्रकार की पूजा पाठ वाली तिथियां डेट जानने के लिए लोग उत्सुक रहते है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि साल 2025 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब और कहा लगेगा।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य ग्रहण हो या फिर चंद्र ग्रहण दोनों का काफी महत्त्व है। हिन्दू धर्म में ग्रहण पर विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान आप किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं कर सकते इसके साथ ही न ही कोई पूजा अर्चना। इसलिए ये जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि आने वाले साल 2025 का पहला ग्रहण कोन सा होगा और कब, कहां लगेगा। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं और डेट को नोट करके रखते हैं।  

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा। आप को बता दें की यह पूर्ण ग्रहण होगा। लेकिन साल का ये पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। और भारत में दिखाई न देने के कारण इस चंद्र ग्रहण का भारत में कोई असर नहीं होगा। भारत को छोड़कर ये चंद्र ग्रहण यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका और पैसिफिक,हॉलैंड, पुर्तगाल, उत्तरी रूस, स्पेन, सूरीनाम, स्वीडन, पोलैंड, पुर्तगाल, नॉर्वे, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड में दिखाई देगा।

कब लगेगा साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगेगा। आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में प्रकट होगा। साल का ये पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगने वाला ये पहला सूर्य ग्रहण वहीं रात में लगने के कारण ये भारत में दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। आपको बता दें कि, ये पहला सूर्य ग्रहण यूरोप, रूस और अफ्रीका में दिखाई देगा।

ग्रहण में क्या करे क्या न? 

सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण अगर उसका सूतक काल मान्य होता है तो आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसके दौरान कोई भी पूजा पाठ वाला कार्यक्रम नहीं किया जाता। क्योंकि इस दौरान सूतक काल माना जाता है। ग्रहण के दौरान भोजन नहीं बनाना चाहिए और ना ही काटने-छीलने का काम करना चाहिए। ग्रहण के दौरान खाना खाने से भी परहेज करना। ग्रहण के दौरान बाहर जाने से बचना चाहिए। सूर्य ग्रहण के समाप्त होने के बाद स्नान करके भगवन की पूजा अर्चना करनी चाहिए। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...