back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 5 गोवंशों को भिवाड़ी पुलिस ने मुक्त कराया, एक गौतस्कर भी पकड़ा

अलवर, 16 मई (हि.स.)। जिले में लॉकडाउन के बाद भी गौ तस्करी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। गौ तस्कर इस तरह बेखौफ है कि रोजाना गौ तस्करी के मामले जिले में सुनाई देते है। भिवाड़ी के खुशखेड़ा थाना पुलिस ने हरियाणा गौतस्करी के लिए ले जाए जा रहे 5 गोवंश को रविवार को गौतस्कर से मुक्त कराया है। पुलिस ने एक गौतस्कर को भी मौके से गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि गश्त के दौरान निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास नंदरामपुर बास रोड के टी पॉइंट पर हरियाणा की तरफ से एक पिकअप आती हुई दिखाई दी। जिसको पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो चालक पुलिस को देख कर अपना वाहन भगा ले गया। जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ा और चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम हरियाणा के नूह मेवात निवासी हसन मोहम्मद बताया। पिकअप में पीछे की तरफ 5 गोवंश को ठूस-ठूस कर बेरहमी से भरा हुआ था। जिनके हाथ- पैर और मुंह रस्सियों से बंधे हुए थे। आरोपी ने बताया कि पांचों गोतस्करी लिए हरियाणा ले जाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पांचो गोवंश की रसिया खोलकर बूढी बावल गौशाला में भिजवाया। पुलिस ने इस कार्य में उपयोग में ली गई पिकअप को भी जप्त किया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान गौतस्कर से पांचो गोवंश को मुक्त कराने वाली टीम को भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के द्वारा इनाम एवं प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की गई। इस टीम में थानाधिकारी राजेश यादव, सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह, कांस्टेबल जसपाल, चंद्रभान, मनोज कुमार, विष्णु आदि शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/मनीष बावलिया/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

भिवाड़ी में भीषण धमाके से केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत से राजस्थान में मचा हड़कंप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजस्थान के भिवाड़ी में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे...
spot_img

Latest Stories

DU Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University में एडमिशन का इंतजार...

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵