back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कृपया यात्रीगण ध्यान दें! इस रूट पर 8 दिन तक 14 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, सफर से पहले जरूर पढ़ें पूरा अपडेट

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। राजनांदगांव–कलमना रेल सेक्शन पर तीसरी रेल लाइन जोड़ने का काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट की वजह से रेलवे ने ट्रैफिक मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव किया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। राजनांदगांव–कलमना रेल सेक्शन पर तीसरी रेल लाइन जोड़ने का काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट की वजह से रेलवे ने ट्रैफिक मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव किया है। रेलवे के इस फैसले का सीधा असर आम यात्रियों पर पड़ा है, क्योंकि रोजाना हजारों लोग इसी रूट से सफर करते हैं।

24 से 31 जनवरी तक रहेंगी 14 ट्रेनें रद्द

रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 24 जनवरी से 31 जनवरी तक कुल 8 दिनों के लिए 14 ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। सबसे ज्यादा असर लोकल पैसेंजर, मेमू और डेमू ट्रेनों पर पड़ा है। अगर आप भी इस दौरान इस रूट से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।

ये ट्रेनें हुईं पूरी तरह कैंसिल

रद्द की गई ट्रेनों में मुख्य रूप से लोकल और शॉर्ट रूट ट्रेनें शामिल हैं।

तुमसर रोड-तिरोडी पैसेंजर कैंसिल की गई।

तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर कैंसिल की गई।

इतवारी-तिरोडी पैसेंजर कैंसिल की गई।

तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर कैंसिल की गई।

बालाघाट-इतवारी-तिरोडी मेमू कैंसिल की गई।

इतवारी-बालाघाट मेमू दुर्ग-गोंदिया मेमू कैंसिल की गई।

गोंदिया-इतवारी मेमू इतवारी-गोंदिया मेमू कैंसिल की गई।

गोंदिया-दुर्ग मेमू कैंसिल की गई।

डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू कैंसिल की गई।

गोंदिया-इतवारी मेमू कैंसिल की गई।

इतवारी-गोंदिया मेमू कैंसिल की गई।

गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू कैंसिल की गई।

कुल 14 ट्रेनें 24 से 31 जनवरी तक रद्द रहेगी।

इन डेमू ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोका जाएगा

रेलवे ने जानकारी दी है कि कुछ डेमू ट्रेनें अपने अंतिम स्टेशन तक नहीं जाएंगी और बीच में ही समाप्त कर दी जाएंगी, तुमसर रोड-तिरोडी डेमू बीच में रोकी की जाएगी, तिरोडी-तुमसर रोड डेमू बीच में रोकी की जाएगी। तिरोडी-बालाघाट डेमू बीच में रोकी की जाएगी। बालाघाट-तिरोडी डेमू बीच में रोकी की जाएगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन जाने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें। इसके लिए NTES ऐप, रेलवे वेबसाइट या स्टेशन पूछताछ केंद्र की मदद ली जा सकती है। इससे आखिरी समय की परेशानी और बेवजह इंतजार से बचा जा सकेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵