तुला राशि :- रा , री , रु , रे , रो , ता , ती , तू , ते
धन लाभ: शेयर, कमोडिटी या किसी भी तरह के पुराने निवेश से फायदा होने की संभावना है। ज़मीन-ज़ायदाद संबंधी निवेश करने के योग बनेंगे।
परिवार और मित्र: पारिवारिक जीवन सुचारु रूप से चलता रहेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं की वस्तुएं जुटाने में आप मग्न रहेंगे।
रिश्ते और प्यार: शादीशुदा जीवन की तो इस दौरान जीवन साथी के साथ थोड़े बहुत झगड़े हो सकते हैं। एक-दूसरे के विचार से सहमत न हो पाने के कारण ये विवाद हो सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत का ख़्याल रखें। थकान आदि से आप परेशान हो सकते हैं। काम का भार अपने ऊपर बहुत ज़्यादा न डालें, ऐसा करने से सेहत कमजोर हो सकती है।
करियर और शिक्षा: आप झूठ बोलेंगे तो परेशान हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है।
बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी: ज़मीन-ज़ायदाद से जुड़ा बिज़नेस करने वाले व्यापारी बंधुओं को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम रहने की संभावना है।
आज के दिन को शुभ बनाने के लिए ज्योतिष उपाय। ॐ मारुतात्मजाय नमः मंत्र का जाप करे ।
आज लाल रंग आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। गुस्से पर काबू रखें।
आज का शुभ अंक 9 है




