back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेठी : ब्रिटिश हुकूमत में सेना नायक रहे 106 वर्षीय बृजपाल ने लगवाया करोना टीका

– भारतीय स्वतंत्रता की लड़ाई बहुत करीब से देखी अमेठी, 23 मार्च (हि.स.)। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को ब्रिटिश हुकूमत में सेना नायक रहे बृजपाल (106) ने करोना का टीका लगवाया है। इससे पहले उरई की 109 साल की बुजुर्ग महिला राम दुल्हैया ने लगवाया था। पत्रकारों से बाचतीत के दौरान मान बहादुर सिंह ने बताया कि उनके पिता कई दिनों से कोरोना का टीक लगवाने की जिद कर रहे थे। आज जब समय मिला तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद भेंटुआ में मौजूद स्वास्थ्य अधिकारी गुड़िया तिवारी ने उनके बुजुर्ग पिता को कोरोना वैक्सीन की प्रथम खुराक दी। टीका लगवाने के बाद बृजपाल सिंह ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि उनका जन्म 11 मई, 1915 में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के समय भारतीय सेना में नौकरी की थी और अंग्रेजों के समय में वह सेनानायक के पद पर कार्यरत थे। भारत की आजादी की लड़ाई इन्होंने बहुत करीब से देखी है। ब्रिटिश हुकूमत से लेकर आज तक इन्होंने पूरी दुनिया देख डाली है। हिन्दुस्थान समाचार/असगर/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵